तेंदुए के हमले से किसान घायल
भवानीगढ़ निवासी एक किसान के ऊपर बुधवार को तेंदुआ ने हमला कर घायल कर दिया। इससे ग्रामीणों में भय व्याप्त है। घायल का इलाज प्राइवेट अस्पताल में चल रहा है। जानकारी के अनुसार भवानीगढ़ निवासी 55 वर्षीय राकेश सिंह अपने घर से भवानीगढ़ जंगल के पास एकांत में गेहूं की फसल की रखवाली कर रहे थे। उनके अनुसार लगभग 5 बजे वह सई नदी के जंगल से बाहर निकल कर रहे थे कि तेंदुआ ने हमला कर दिया। वह चिल्लाने लगे। जिसपर खेतों में काम कर रही दर्जन भर महिलाए शोर मचाते हुए घायल के बचाव में दौड़ पड़ी। ग्रामीणों को आता देख तेदुआ जंगल में भाग गया। सूचना मिलते ही मौके पर भीड़ जमा हो गयी। घायल को स्थानीय एक प्राइवेट अस्पताल ले जाया गया। जहा इलाज चल रहा है। ग्रामीणों ने बताया कि दो दिन पूर्व स्थानीय निवासी राज सिंह के ऊपर भी हमला किया था। ग्रामीणों की सूचना पर बनबिभाग की टीम पहंुच जंगल मे छान बिन कर रही है । इस संबंध में वन दरोगा गुलाब चंद ने बताया कि जंगल में टीम जांच कर रही है तेंदुए के पंजे का निशान मिला है।